देश

Sharbat Jihad Row: 'रामदेव किसी के वश में नहीं हैं...', दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों कही ये बात; जानें

Sharbat Jihad Row: दिल्ली हाई कोर्ट ने 'हमदर्द' के रूह अफ़ज़ा के खिलाफ योग गुरू रामदेव के विवादास्पद 'शरबत जिहाद' वाले बयान पर गुरुवार को उन्हें प्रथम दृष्टया अदालत के आदेश की अवमानना ​​का दोषी पाया और कहा कि रामदेव ''किसी के वश में नहीं हैं'' और वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं।

Image

योग गुरू बाबा रामदेव

Photo : PTI

Sharbat Jihad Row: दिल्ली हाई कोर्ट ने 'हमदर्द' के रूह अफ़ज़ा के खिलाफ योग गुरू रामदेव के विवादास्पद 'शरबत जिहाद' वाले बयान पर गुरुवार को उन्हें प्रथम दृष्टया अदालत के आदेश की अवमानना का दोषी पाया और कहा कि रामदेव ''किसी के वश में नहीं हैं'' और वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं।

अदालत ने पहले उन्हें 'हमदर्द' के उत्पादों के बारे में भविष्य में कोई बयान जारी नहीं करने या वीडियो साझा नहीं करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति अमित बंसल को गुरुवार को सूचित किया गया कि अदालत के 22 अप्रैल के निर्देशों के बावजूद रामदेव ने आपत्तिजनक बयान देते हुए एक वीडियो प्रसारित किया है।

इसके बाद उन्होंने कहा, ''पिछले आदेश के मद्देनजर, उनका हलफनामा और यह वीडियो प्रथम दृष्टया अवमानना के अंतर्गत आता है। मैं अब अवमानना नोटिस जारी करूंगा। हम उन्हें यहां बुला रहे हैं।''

रामदेव के वकील ने क्या दी दलील

न्यायमूर्ति ने टिप्पणी की कि वह (रामदेव) किसी के वश में नहीं हैं। वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं। रामदेव के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि मामले की सुनवाई कुछ समय बाद की जाए, क्योंकि मामले में बहस करने वाले वकील उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद, अदालत ने सुनवाई कुछ समय के लिए टाल दी।

क्या है पूरा मामला?

'हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया' ने विवादित टिप्पणी को लेकर रामदेव और उनकी 'पतंजलि फूड्स लिमिटेड' के खिलाफ याचिका दायर की है। अदालत ने पिछली बार कहा था कि 'हमदर्द' के रूह अफ़ज़ा पर रामदेव की ''शरबत जिहाद'' वाली टिप्पणी अनुचित है और इसने उसकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है, जिसके बाद योग गुरु ने आश्वासन दिया था कि वह संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तुरंत हटा देंगे।

'हमदर्द' के वकील ने दावा किया कि पतंजलि के ''गुलाब शरबत'' का प्रचार करते हुए रामदेव ने आरोप लगाया कि हमदर्द के रूह अफ़ज़ा से अर्जित धन का इस्तेमाल मदरसों और मस्जिदों के निर्माण में किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article