NCP के अध्यक्ष पद से शरद पवार का इस्तीफा, बोले-एक वक्त आता है जब रुकना पड़ता है

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 2, 2023, 01:42 PM IST

Sharad pawar : Sharad Pawar :महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर आई है। शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पवार ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पद से हटने की घोषणा सुनते ही राकांपा के नेता एवं कार्यकर्ता हैरान रह गए।

Sharad Pawar :महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर आई है। शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पवार ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़नी तय है। पवार के भतीजे अजीत पवार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार में शामिल होने की अटकलें और जोर पकड़ सकती हैं।

sharad pawar

पार्टी अध्यक्ष पद से शरद पवार का इस्तीफा।

इस्तीफे की घोषणा सुनकर कार्यकर्ता दंग हुए

अपनी आत्मकथा 'लोक माझे संगाती' के दूसरे संस्करण के विमोचन के मौके पर पवार ने कहा, 'मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है।' अचानक पवार के इस्तीफे की घोषणा सुनकर वहां कार्यक्रम में मौजूद एनसीपी के नेता एवं कार्यकर्ता दंग रह गए। उन्हें इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि पवार अपने पद से इस्तीफे की घोषणा करेंगे। पवार का फैसला सभी को हैरान कर गया। हालांकि, एनसीपी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पद से हटने के उनके फैसले का विरोध किया।

End of Feed