शरद पवार ने अपनी आत्मकथा में अपने ड्राइवर गामा की जमकर की तारीफ, 43 साल से है साथ

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 4, 2023, 11:29 AM IST

82 वर्षीय एनसीपी नेता ने कहा कि गामा कई बार मेरे अभिभावक की भूमिका में भी रहे हैं। वह मेरे कपड़े, यात्रा के सामान, दवाइयां और आहार सहित सभी आवश्यक देखभाल करते हैं।

Sharad Pawar Praised His Driver Gama: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अपनी किताब में अपने ड्राइवर गामा की तारीफ की है। इस ड्राइवर ने पिछले 43 सालों में पवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों की यात्राएं कराई हैं। पवार ने मंगलवार को जारी की गई अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे संगति’ में गामा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई दुर्घटना नहीं की और यात्रा के दौरान प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के साथ हुई पवार की बातचीत के बारे में बाहर कभी कोई चर्चा नहीं की।

Sharad Pawar

शरद पवार

पिछले 43 साल से है साथ

End of Feed