संपर्क क्रांति ट्रेन में वैज्ञानिक और पत्नी पर शराबी युवक ने की पेशाब, नशे में टल्ली शख्स गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 04:08 PM IST

संपर्क क्रांति ट्रेन के AC कोच में शर्मनाक घटना सामने आई है ट्रेन में एक यात्री ने शराब के नशे में सफर कर रहे एक वैज्ञानिक और पत्नी पर पेशाब कर दिया।

शराब जो ना करा दे वो थोड़ा है, कभी प्लेन में नशे की हालत में पेशाब करने का मामला सामने आता है तो अब ट्रेन भी ऐसी घटना से अछूती नहीं रहीं, ताजा मामला चलती ट्रेन में बुजुर्ग दंपति पर पेशाब करने की शर्मनाक घटना के रूप में सामने आया है, आरोपी यात्री नशे की हालत में था और घटना संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में सामने आई है।

उत्तर प्रदेश में झांसी के पास चलती ट्रेन में हड़कंप मच गया जब नशे में धुत युवक ने बीएचयू के रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दी बताते हैं कि ऐसा करने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वो नहीं माना, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।

End of Feed