'कांग्रेस इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन चुकी है', मणिशंकर अय्यर के बयान पर शहजाद पूनावाला ने खोल दिया मोर्चा

पूनावाला ने कहा कि आज कांग्रेस 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं, बल्कि 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' बन चुकी है। इस दौरान उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने 26/11 के बाद पाकिस्तान को 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा दिया। अनेकों आतंकी हमलों के बावजूद कांग्रेस ने एक भी बार पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की एक ही पहचान है, पाकिस्तान का गुणगान करना और भारतीय सेना का अपमान करना।

शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

शहजाद पूनावाला ने कहा कि गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक माने जाने वाले मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' को रोका जाना चाहिए और पाकिस्तान के साथ बिना किसी रुकावट के बातचीत शुरू की जानी चाहिए। पूनावाला ने कहा कि आज कांग्रेस 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं, बल्कि 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' बन चुकी है। इस दौरान उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने 26/11 के बाद पाकिस्तान को 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा दिया। अनेकों आतंकी हमलों के बावजूद कांग्रेस ने एक भी बार पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया। पूनावाला ने कहा कि 26/11 के बाद भारतीय वायुसेना ने कहा कि हमला करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने उसे नकारा। पी. चिदंबरम ने भी बताया कि कैसे अंतरराष्ट्रीय दबाव में कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने उल्टे 26/11 के लिए पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश की।

End of Feed