देश

'SIR को लेकर काम का था भारी दबाव...', पश्चिम बंगाल में फंदे से लटका BLO; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal SIR: मुर्शिदाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) फंदे से लटका हुआ मिला। बीएलओ के परिवार का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर काम के अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। भगबंगोला के तृणमूल कांग्रेस विधायक रियाज हुसैन सरकार ने परिवार से मुलाकात की और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग एसआईआर प्रक्रिया में जल्दबाजी कर रहा है।

Image

बंगाल में एक और बीएलओ ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bengal SIR: मुर्शिदाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) फंदे से लटका हुआ मिला। बीएलओ के परिवार का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर काम के अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला?

रानीतला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हमीमुल इस्लाम (47) के रूप में हुई है, जो पैकमरी चार कृष्णपुर बॉयज प्राइमरी स्कूल में शिक्षक और खारिबोना ग्राम पंचायत के अंतर्गत पुरबा अलापुर गांव में एक बूथ पर बीएलओ थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात रानीतला थाना अंतर्गत पैकमरी चार इलाके में स्थानीय लोगों के संज्ञान में आई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हमीमुल शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आए। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘काफी खोजबीन के बाद शनिवार रात को विद्यालय परिसर के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।’’

'तनाव में थे BLO हमीमुल'

पुलिस अधिकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और बीएलओ के रूप में अपनी दोहरी जिम्मेदारियों के कारण काम के बोझ से हमीमुल गंभीर तनाव में थे। हमीमुल के बड़े भाई फरमान-उल-कलाम ने कहा कि हाल के हफ्तों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को पूरा करने का दबाव बढ़ गया था।

TMC विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

भगबंगोला के तृणमूल कांग्रेस विधायक रियाज हुसैन सरकार ने परिवार से मुलाकात की और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग एसआईआर प्रक्रिया में जल्दबाजी कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बीएलओ पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article