भारत ने पाकिस्तान के कई यू-ट्यूब चैनलों को किया बैन, शोएब अख्तर-आरजू काजमी पर भी गिरी गाज, ये 16 चैनल नहीं दिखेंगे

भारत सरकार के फैसले के बाद भारत में अब कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स चैनल जैसे आरजू काजमी, एआरवाई न्यूज, शोएब अख्तर के चैनल नहीं दिखेंगे।

Pakistani YouTubers Channels Banned: पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तान के कई यू-ट्यूब चैनल अब भारत में नहीं दिखेंगे। सरकार के फैसले के बाद भारत में अब कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स चैनल जैसे आरजू काजमी, एआरवाई न्यूज, शोएब अख्तर के चैनल नहीं दिखेंगे। इसके अलावा सरकार ने आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ बताने वाली बीबीसी की रिपोर्ट पर उसे औपचारिक पत्र भी भेजा है।

youtube channels

पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों पर पाबंदी

भड़काऊ और गलत जानकारी दे रहे थे ये चैनल

गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक जानकारी और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए कई पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

End of Feed