यूपी में धर्म परिवर्तन पर सनसनीखेज खुलासा, कानपुर की हिंदू बस्ती में 90% धर्मांतरण, इसके पीछे कौन?

  • Edited by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 10, 2022, 07:48 PM IST

Conversion in UP : उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्म परिवर्तन पर बड़ा खुलासा हुआ है। घाटमपुर बस्ती में 90 प्रतिशत हिंदुओं का धर्मांतरण हो चुका है। यहां धोखे से धर्मपरिवर्तन कराया गया। एक्सक्लूसिव से जानिए हकीकत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में धर्म परिवर्तन गैंग पर सनसनीखेज खुलासा
  • धोखा देकर धर्म का अपहरण, ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन
  • कानपुर का घाटमपुर..कैसे बना 'ईसाई'पुर ?

Conversion in UP : एक्सक्लूसिव स्टोरी आज उत्तर प्रदेश से है। जहां धर्म के धंधेबाजों पर बड़ा खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि कानपुर की एक हिंदू बस्ती की 90 फीसदी आबादी का धर्म परिवर्तन हो चुका है। आरोप ये भी है कि ये काम गैरकानूनी तरीके और धोखे से हुआ। ऐसे आरोपों और दावों की क्या है हकीकत? पूरी सच्चाई कानपुर के ग्राउंड जीरो से हमारे संवाददाता विनोद मिश्रा की इस रिपोर्ट में देखिए।

क्या कानपुर शहर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर घाटमपुर में वाकई घर-घर धर्मांतरण हो चुका है? क्या सचमुच इस बस्ती की ज्यादातर आबादी ईसाई बन चुकी है? इन सवालों की पड़ताल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो सबसे पहले हमारी मुलाकात जीवन संखवार से हुई। जो पेशे से ड्राइवर हैं। जिन्हें धर्म परिवर्तन गिरोह ने अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

End of Feed