नहीं रहे संसद में लगे 'सेंगोल' को बनाने वाले 99 वर्षीय ज्वेलर वुम्मिदी एथिराजुलु, PM मोदी ने जताया शोक

Sengol Maker Dies: संसद में स्थापित ऐतिहासिक सेंगोल को बनाने वाले 99 वर्षीय ज्वेलर वुम्मिदी एथिराजुलु का निधन हो गया है, PM मोदी ने गहरा शोक जताया है।

Sengol Maker Dies

'सेंगोल' को बनाने वाले 99 वर्षीय ज्वेलर वुम्मिदी एथिराजुलु का निधन (फाइल फोटो)

Sengol Maker Dies: भारत के प्रमुख जौहरी वुम्मिदी एथिराज का बुधवार को तमिलनाडु के चेन्नई में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।एथिराज वुम्मिदी परिवार के मुखिया थे। यह परिवार 125 साल पुरानी कंपनी 'वुमिदी बंगारू ज्वेलर्स' का मालिक है।

प्रधानमंत्री ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'थिरु वुम्मिदी एथिराजुलु जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। तमिलनाडु के एक प्रतिष्ठित परिवार से आने वाले एथिराज जी को हमेशा उस ऐतिहासिक 'सेंगोल' को बनाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को भेंट किया गया था।'

End of Feed