देश

Seema Haider Latest Interview: Bollywood से लेकर सलमान, अक्षय कुमार पर क्या बोली सीमा ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 3, 2023, 10:50 PM IST

Seema Haider Exclusive Interview: पाकिस्तानी सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, देखिये सीमा का विस्फोटक इंटरव्यू जिसमें उसने Bollywood से लेकर शाहरूख, सलमान सब को लेकर बात की।

सीमा हैदरऔर सचिन मीणा मामले में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं वहीं ये सारा मामला ही पलटता दिख रहा है, हाल ही में मिर्जापुर से आए ये लोग सीमा और सचिन के समर्थन में महापंचायत करने वाले थे... हालांकि पुलिस ने इन्हें पंचायत की इजाजत नहीं दी थी लेकिन इन लोगों का कहना है कि जल्द ही सीमा सचिन के समर्थन में पंचायत करेंगे।

सीमा हैदर Vs मिथिलेश..पूरा मामला ही पलट गया?

सचिन के प्यार में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हाल ही में अपने बिग बॉस 17 में आने को लेकर फैल रही खबरों पर बयान दे दिया है। दरअसल कहा जा रहा है की इस बार सलमान खान के शो में सीमा हैदर भी नजर आ सकती हैं। वहीं कहा जा रहा है कि सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देगा। ऐसे में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में एड़ी छोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की शो में मेकर्स जोड़ी वर्सेज सिंगल का थीम रख रहे हैं। जिसमें टीवी और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियां और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्य आपस में भिड़ेंगे।

'मेरे सचिन में खराबी क्या है लंगड़े लूले तो नहीं है मेरे पति बहुत सुंदर हैं'

वहीं हाल ही में सचिन को लप्पू और झींगुर कहने वाली मिथिलेश भाटी को सीमा ने एक बार फिर जवाब दिया है...सीमा का कहना है कि 'उसके सचिन में क्या खराबी है उसका पति उसके लिए हीरो है जानिए क्या कहा सीमा ने-मुझे आप लोग एक बात तो बताइए मेरे सचिन में खराबी क्या है मुझे तो मेरे पति में कोई भी खराबी नहीं दिखती सब लोग यही सवाल उठाते हैं ऐसा क्या है सचिन में ...मेरे सचिन में खराबी क्या है लंगड़े लूले तो नहीं है मेरे पति बहुत सुंदर हैं आप लोग कुछ भी कहो मेरे पति मेरे लिए हीरो हैं बहुत सुंदर हैं मेरी इज्जत करते हैं मुझे सम्मान देते हैं मेरे बच्चों को बहुत प्यार देते हैं मुझे और कुछ भी नहीं चाहिए इसके अलावा'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article