देश

Seema Haider Case: इधर इंडिया में बिगड़ी सीमा हैदर की तबीयत, चढ़ी ड्रिप; उधर PAK में लोग बताने लगे बेगैरत औरत

Seema Haider Latest News: सीमा हैदर का कहना है कि वह भारत में जिंदगी, प्यार और सुकून के लिए आई है। वह अब पाकिस्तान नहीं लौटना नहीं चाहती हैं। अगर वह पाकिस्तान वापस लौट गई तब उसे मार दिया जाएगा और वहां उसकी मौत ही है। वह भारत में जिंदगी देखती है।

Image

30 साल की सीमा हैदर अपने हिंदुस्तानी आशिक सचिन मीणा (22) से आठ साल बड़ी है।

Photo : BCCL

Seema Haider Latest News: पाकिस्तान से चोरी-चुपके हिंदुस्तान में प्यार के लिए आने वाली सीमा हैदर की देर रात तबीयत खराब हो गई। उसके साथ हिंदू आशिक सचिन मीणा के स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है। ऐसे में सुबह से ही दोनों का इलाज चल रहा है और उनके ड्रिप चढ़ी है। इस बीच, सीमा से मिलने के लिए सचिन के आवास पर एक वकील पहुंचा।

टाइम्स नाउ नवभारत रिपोर्टर ने शनिवार सुबह बताया कि किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान मीडिया वालों को भी वहां जाने नहीं दिया गया। हालांकि, घर के अंदर दो पुलिस वाले सुरक्षा के लिहाज से मौजूद थे, जबकि सचिन के परिजन ने भी फिलहाल बात करने से मना कर दिया।

दरअसल, सीमा को लेकर भारत में कई किस्म की बातें हुई, जिसके बीच उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक अपनी दया याचिका पहुंचाई। सीमा की ओर से इस याचिका के जरिए गुजारिश की गई है कि उसे भारत में ही रहने दिया जाए और वापस पाक न भेजा जाए।

वैसे, सीमा को लेकर जितनी सियासी चर्चा हिंदुस्तान में देखने को मिली है। उतनी ही चकल्लस पाकिस्तान में भी हुई है। हैदर ने जो कुछ भी प्यार के लिए किया है, उस पर पाकिस्तानी नागरिकों ने कहा कि वह बेगैरत (निर्लज्ज) औरत है। उसने तमाम सीमाएं पार कीं और वह पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है। हालांकि, सीमा ने एटीएस से पूछताछ के बाद शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को जब मीडिया से पहली दफा बातचीत की थी तब बताया था कि तरह-तरह की बातें सुनकर बुरा लगता है। अपील है कि ऐसा न कहा जाए।

दरअसल, इसी साल मई में सीमा हैदर (30) अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते इंडिया में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। वह इसके बाद आकर नोएडा में अपने हिंदुस्तानी आशिक सचिन मीणा (22) साथी के साथ रहने लगी थी। चार जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सचिन को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रहने लगे।

प्रेरित कुमार
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें