नीचे नजरें, जेब में हाथ और मां सोनिया का साथ...सदन से वॉक आउट के बाद यूं दिखे राहुल, नहीं दिया मीडिया को जवाब

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 10:02 PM IST

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है, कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। जहां बड़े लोग, उनके बेटे-बेटियां भी बड़े पदों पर काबिज हों। यही उनकी कार्यशैली रही है।" आगे राहुल के परोक्ष संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘ये सालों से एक ही फेल उत्पाद को बार-बार लॉन्च करते हैं। हर बार लॉन्चिंग फेल हो जाती है।’’

संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बीच विपक्ष ने वॉकआउट किया। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पीएम के जवाब के दौरान विपक्षी सांसद मणिपुर के मसले पर नारेबाजी कर रहे थे। चूंकि, मोदी ने उनके शोर-शराबे के बीच हिंसा की आग में झुलसे नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर पर अपनी बात नहीं रखी, इसलिए कांग्रेस के साथ बाकी पार्टियों के नेता भी सदन से बाहर चले गए थे।

बहिर्गमन के बाद राहुल और सोनिया जब बाहर निकले थे तो उनके चेहरों के हाव-भाव देखने लायक थे। राहुल की निगाहें नीचे की ओर थीं और वह इस दौरान अपने दोनों हाथ पतलून की जेब में डालने लगे थे। बगल में इस दौरान मां उनके साथ थीं। जैसे ही वे दोनों बाहर आए...मीडिया वाले उन पर सवालों की बौछार करने लगे, मगर राहुल ने कुछ भी नहीं कहा। हालांकि, सोनिया ने इतना जरूर बताया कि उनकी पार्टी इस पर बात रखेगी।

End of Feed