मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक्शन, प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्य गिरफ्तार; 114 हथियार बरामद

Manipur: मणिपुर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही व्यापक अभियान चलाते हुए 114 हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमफेल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 50,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। आपको इस कार्रवाई से जुड़ी बड़ी बातें बताते हैं।

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को शुक्रवार को इम्फाल पश्चिम जिले के लमफेल इलाके से पकड़ा गया, जबकि इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

Manipur

मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक्शन। (फाइल फोटो)

चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोइरंगथेम जीवन सिंह (27), लैशराम टिकेन सिंह (40) और थौदम प्रेमकुमार सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमफेल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 50,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कानबा लुप (केवाईकेएल) संगठन के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर स्थित लोकचाओ नदी के पास से पकड़ा गया।

End of Feed