देश

महिला सशक्तिकरण की ओर भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम! पहली बार महिलाओं के जिम्मे वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान

Indian Railways' historic step towards women empowerment: महिला सशक्तिकरण की ओर भारतीय रेलवे ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान महिलाओं के जिम्मे सौंपी गई है। यह पहल न केवल महिला कर्मचारियों को प्रेरित करेगी बल्कि समाज में लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहित करेगी।

Image

पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान महिलाओं के जिम्मे।

Internation Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से साईनगर शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22223) पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की गई। यह पहली बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस को संपूर्ण महिला क्रू द्वारा संचालित किया गया है, जो भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

महिला कर्मचारियों ने संभाली ट्रेन की कमान

इस ऐतिहासिक सफर में शामिल सभी महिला कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस ट्रेन को महिला लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट द्वारा संचालित किया गया, जबकि ट्रेन मैनेजर, टिकट परीक्षक (TTE), और ऑन-बोर्ड कैटरिंग स्टाफ सभी महिलाएं थीं। भारतीय रेलवे का यह कदम दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। यह पहल न केवल महिला कर्मचारियों को प्रेरित करेगी बल्कि समाज में लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहित करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रेलवे अधिकारियों ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया और सभी महिला कर्मचारियों को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल भविष्य में अन्य महिला कर्मचारियों को भी नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

पहली बार वंदे भारत की पूरी कमान महिलाओं के जिम्मे

छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से रफ्तार रफ्तार भरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहा। ट्रेन नंबर 22223 साईं नगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस क्षत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से रवाना हुई जिसमें सभी क्रू मेंबर महिला हैं। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट एक्जामिनर से लेकर कैटरिंग स्टॉफ तक सभी महिलाएं शामिल है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article