देश

जम्मू में सुरक्षाबलों का एंटी टेरर ऑपरेशन लॉन्च, जंगलों से लेकर पहाड़ों तक...चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने जम्मू क्षेत्र में करीब तीन दर्जन स्थानों पर शनिवार को आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कुछ इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों के कारण और कुछ जगहों पर प्रभुत्व बनाए रखने लिए शुरू किया गया है। पुंछ-राजौरी में 13 स्थानों और उधमपुर, कठुआ, डोडा तथा किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।

Image

जम्मू-कश्मीर

Photo : iStock

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने जम्मू क्षेत्र में करीब तीन दर्जन स्थानों पर शनिवार को आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कुछ इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों के कारण और कुछ जगहों पर प्रभुत्व बनाए रखने लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थानों पर तलाशी अभियान के दौरान अभी तक आतंकवादियों से आमना-सामना नहीं हुआ है।

पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों, उधमपुर-कठुआ क्षेत्र के ऊंचे इलाकों, डोडा और किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों तथा जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा के पास के जंगलों में अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात अंधेरे में दो संदिग्ध विदेशी आतंकवादियों के दिखने के बाद पुंछ जिले के गुरसाई में सांगियोटे इलाके के मैदान मोहल्ला में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान

सुरक्षाबलों ने मंडी के मोहल्ला कस्बा, अल्लापीर और जालियां तथा पुंछ के मनकोट और डेरा की गली तथा आसपास के इलाकों के अलावा राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों के कुछ हिस्सों में भी घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

पुंछ-राजौरी में 13 स्थानों और उधमपुर, कठुआ, डोडा तथा किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें खदेरन जंगल पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में केरी, भट्टल और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article