पुंछ जिले के बालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स से भरे बैग बरामद किए हैं। समान में नशीले पदार्थों के साथ एक चाइनीज पिस्टल और मैगजीन भी शामिल है।सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
प्रारंभिक जांच में इस बरामदगी को सीमा पार तस्करी और आतंकी नेटवर्क से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश विफल
वहीं एक और मामले में जम्मू के बिशनाह में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश सुरक्षाबलों ने विफल कर दी है। बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ड्रग्स का पैकेट रिकवर किया है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश कर रहा है। पर सुरक्षा बल बॉर्डर के इलाके में बेहद ज्यादा अलर्ट है।
क्षेत्र को सुरक्षित किया और वहां कड़ा सुरक्षा घेरा बना लिया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बुधवार सुबह जम्मू जिले के बाहरी इलाके में एक आगे के क्षेत्र को घेर लिया। यह कदम तब उठाया गया जब एक खेत से एक पैकेट बरामद हुआ, जिसके बारे में संदेह है कि उसे सीमा पार से किसी ड्रोन द्वारा गिराया गया था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह अलर्ट जारी किया गया। उस समय एक स्थानीय निवासी ने बिशनाह पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बहादुरपुर गांव के खेतों में कुछ संदिग्ध सामग्री पड़ी देखी। सूचना मिलते ही, बिश्नाह पुलिस स्टेशन से एक पुलिस टीम, संबंधित सुरक्षा अधिकारियों के साथ, तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने उस क्षेत्र को सुरक्षित किया और वहां कड़ा सुरक्षा घेरा बना लिया।
ड्रग्स के खिलाफ जम्मू कश्मीर में अब तक सबसे बड़ा अभियान
जम्मू कश्मीर में अब तक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। बता दें कि पिछले 38 दिन में 766 FIR ड्रग्स को लेकर जम्मू कश्मीर में दर्ज की गई है। 856 ड्रग्स से जुड़े हुए लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पिछले 38 दिन में तकरीबन 677 kg ड्रग्स जम्मू कश्मीर पुलिस ने रिकवर की है और तकरीबन 17 से 18 करोड़ तक की ड्रग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी को भी डिमोलिश किया गया है।
