दिल्ली में बढ़ाई गई इजराइली दूतावास की सुरक्षा, विदेश मंत्रालय का भी आया बयान

Iran Israel War: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की आशंका के मद्देनजर भारत सरकार ने दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम पश्चिम एशिया के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

Iran Israel War: इजराइल और ईरान के बीच जंग की आहट ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस बीच भारत भी अलर्ट हो गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूतावास के बाहर अतिरिक्त बैरीकेट्स और सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

Embassy of Israel in Delhi

दिल्ली में बढ़ाई गई इजराइली दूतावास की सुरक्षा।

वहीं, इस मामले में विदेश मंत्रालय का भी बयान आया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बिगड़ने पर बहुत चिंतित हैं और सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने तथा नागरिकों की सुरक्षा का आह्वान दोहराते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले ले और हम आग्रह करते हैं कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

End of Feed