पहलगाम आतंकी हमले के 2 आरोपियों आसिफ-आदिल के घर में ब्लास्ट, लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं दोनों आतंकी

Pahalgam terror attack : आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। आसिफ शेख और आदिल दोनों के घरों में ब्लास्ट हुआ है। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

Pahalgam terror attack : आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपियों आसिफ शेख और आदिल ठोकर दोनों के घरों में विस्फोट हुए हैं। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। सुरक्षाबलों को आदिल के घर में एक संदिग्ध बॉक्स मिला था। बीते 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में दोनों नजर आए हैं। इस जघन्य हमले के बाद से ही दोनों फरार हैं। आसिफ और आदिल सहित हमले में शामिल अन्य आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिनमें से ज्यादातर सैलानी हैं।

tral

दोनों लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी हैं।

2018 में पाकिस्तान गया था आदिल

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा में सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है। गुरी इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी आदिल ठोकर का घर था, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया है। अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को आदिल का स्केच औपचारिक रूप से जारी किया था। आदिल के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 में पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान में उसने दहशतगर्दी का प्रशिक्षण लिया और फिर कश्मीर वापस आया। आरोप है कि पहलगाम में हमला करने में उसने विदेशी आतंकवादियों की मदद की। इसी ने आतंकियों को बैसरन घाटी तक पहुंचाया।

End of Feed