देश

LoC पर फायरिंग, पाक सेना के उकसाने पर इंडियन आर्मी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, रात भर चलती रही गोलियां

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार की रात जमकर फायरिंग हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों के जरिए फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Image

एलओसी पर भारत-पाकिस्तान के सैनिकों के बीच फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो- Meta AI)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी तनाव दिख रहा है। गुरुवार की रात पाकिस्तान के उकसाने पर भारतीय सेना ने पाक सैनिकों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार LoC पर पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास फायरिंग

भारतीय सेना के अधिकारी ने इस फायरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ।

पहलगाम के बाद ऑपरेशन जारी

बता दें कि सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद कई इलाकों में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। कई इलाकों में मुठभेड़ भी हुई है। लश्कर का एक टॉप आतंकी मारा भी गया है। गुरुवार को पुंछ जिले में आतंकवादियों के खिलाफ एक और अभियान शुरू किया। बैसरन मैदान हत्याकांड के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने और उनकी तलाश के लिए पहलगाम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान के अलावा वर्तमान में तीन ऑपरेशन चल रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article