जम्मू-कश्मीर : डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

राजौरी जिले में नौशेरा के सीमावर्ती इलाके में ड्रोन की मदद से पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया और यह अभियान सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी जारी है।

Search operation in Doda: जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चार घंटे के भीतर दो बार गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मंगलवार रात 10.45 बजे कलां भाटा में गोलीबारी की घटना हुई, इसके बाद देसा वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान देर रात दो बजे पंचन भाटा के पास गोलीबारी हुई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को यहीं पर सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।

jammu kashmir encounter

जम्मू-कश्मीर में सर्च अभियान

आतंकी भागने में रहे सफल

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी अंधेरे, दुर्गम इलाके और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोट उरबागी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

End of Feed