दुश्मनों की कमर तोड़ने आ गया UAV रुद्रास्त्र; वर्टिकल मोड में टेकऑफ और लैंडिंग में माहिर; 170 KM की मारक क्षमता

UAV Rudrastra: दुश्मनों की कमर तोड़ने के लिए एक खास तकनीक से यूएवी रूद्रास्त्र विकसित किया गया। SDAL ने 11 जून 2025 को पोखरण फायरिंग रेंज में अपने हाईब्रिड वीटीओएल यूएवी रुद्रास्त्र का समफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत स्वदेशी सैन्य तकनीक को सुदृढ़ बनाने के भारत के प्रयासों में एक बड़ा कदम है।

UAV Rudrastra: दुश्मनों की कमर तोड़ने के लिए एक खास तकनीक से यूएवी रूद्रास्त्र विकसित किया गया। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने 11 जून 2025 को पोखरण फायरिंग रेंज में अपने हाईब्रिड वीटीओएल यूएवी रुद्रास्त्र का समफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यूएवी ने मजबूत परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया और यूएवी लक्ष्य भेदन में तो कारगर है ही।

UAV Rudrastra

UAV रुद्रास्त्र का सफल परीक्षण

यह परीक्षण 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत स्वदेशी सैन्य तकनीक को सुदृढ़ बनाने के भारत के प्रयासों में एक बड़ा कदम है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिशन की बहुमुखी स्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए यूएवी रुद्रास्त्र ने अपनी प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित किया जिसमें वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग, विस्तारित उड़ान रेंज, रियल टाइम निगरानी और सटीक निशाना शामिल है।

End of Feed