'लड़कियों को स्कर्ट पहनकर स्कूल न भेजें', बंगाल के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर शरदवत मुखर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

मच्छरों से बचाव के लिए राज्य के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर शरदवत मुखर्जी ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में स्कूल यूनिफॉर्म में अस्थायी बदलाव की अपील की है। उन्होंने लड़कियों को स्कर्ट की जगह सलवार और लड़कों को फुल पैंट पहनाने के साथ पूरी बाजू की यूनिफॉर्म पहनाने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल में सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के दौरान स्कूलों के ड्रेस कोड में अस्थायी बदलाव करने की अपील की गई है। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर शरदवत मुखर्जी ने स्कूली बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए यूनिफॉर्म में बदलाव की सलाह दी है। उन्होंने खास तौर पर लड़कियों से स्कर्ट की जगह पैर ढकने वाली सलवार और लड़कों से शॉर्ट पैंट की जगह फुल पैंट पहनने की अपील की है।

bengal minister

मच्छरों से बचाने के लिए बदलेगा स्कूल ड्रेस कोड? हेल्थ मिनिस्टर ने लड़कियों से स्कर्ट छोड़ने की अपील।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि इस अवधि में बच्चों को पूरी बाजू की यूनिफॉर्म पहनाई जानी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय ऐसे कपड़े पहनाएं, जिससे शरीर का अधिक से अधिक हिस्सा ढका रहे।

End of Feed