इलाहाबाद HC भेजे जाएंगे जस्टिस यशवंत वर्मा, SC कॉलेजियम ने स्थानांतरण की सिफारिश की

SC collegium on transfer of justice Yashwant Varma : अपने आवास में 'अधजले नोट' मिलने के बाद विवादों में आए दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट जाना एक तरह से तय हो गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को उनके स्थानांतरण की अनुशंसा कर दी। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिम वर्मा को अपने यहां भेजे जाने का इच्छुक नहीं है।

SC collegium on transfer of justice Yashwant Varma : अपने आवास में 'अधजले नोट' मिलने के बाद विवादों में आए दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट जाना एक तरह से तय हो गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को उनके स्थानांतरण की अनुशंसा कर दी। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिम वर्मा को अपने यहां भेजे जाने का इच्छुक नहीं है। वह चाहता है कि जांच एवं प्रक्रिया पूरी होने तक जस्टिस वर्मा को दिल्ली में ही शीर्ष अदालत की निगरानी में रखा जाए।

sc

जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद एचसी भेजे जाने की सिफारिश।

दिल्ली में ही कड़ी निगरानी में रखने की मांग

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रधान न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना से जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली में ही कड़ी निगरानी में रखने और उनके द्वारा सुनाए गए सभी फैसलों की समीक्षा और जांच कराए जाने का अनुरोध किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने सीजेआई से जस्टिस वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सीबीआई और ईडी की इजाजत देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 'अंकल जज सिंड्रोम' का मुद्दा भी सीजेआई के समक्ष उठाया है।

End of Feed