देश

हरियाणा चुनाव पर सट्टा बाजारों ने क्या कहा, किसे मिलेगा बहुमत, कौन रहेगा सत्ता से दूर

Satta Bazar Predictions on Haryana Election : हरियाणा चुनाव पर एग्जिट पोल्स ने अपना सर्वे तो दिया ही है, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों ने भी अनुमान जताया है। खास बात यह है कि तीन सट्टा बाजारों ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत की बात कही है। फलोदी सट्टा बाजार ने कहा है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

Satta Bazar Predictions on Haryana Election : हरियाणा चुनाव पर एग्जिट पोल्स ने अपना सर्वे तो दिया ही है, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों ने भी अनुमान जताया है। खास बात यह है कि तीन सट्टा बाजारों ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत की बात कही है। फलोदी सट्टा बाजार ने कहा है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। उसे इस चुनाव में 56 से 58 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा के खाते में 24-26 सीटें जा सकती हैं। हरियाणा के स्थानीय सट्टा बाजार ने भी इसी तरह का अनुमान जताया है। हरियाणा के सट्टा बाजार के मुताबिक कांग्रेस 57 से 59 सीटें और भाजपा को 22 से 24 सीटें जीत सकती है। मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 58 से 60 सीटें और भाजपा को 22 से 23 सीटें मिल सकती हैं।

ज्यादातर एग्गिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

हरियाणा चुनाव पर ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल्स के नतीजे यदि आठ अक्टूबर को सही साबित हुए तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है।

हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के वोटों में ज्यादा अंतर नहीं

मैटराइज सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को हरियाणा में 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जेजेपी गठबंधन को 0 से 3 सीटें, आईएनएलडी गठबंधन को 3 से 6 सीटें और निर्दलीय को 2 से पांच सीट मिलने की संभावना है। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस और बीजेपी के बीच मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मैटराइज सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 35.80 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 30.30 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं, जेजेपी गठबंधन को 6.60 फीसदी, आईएनएलडी गठबंधन को 12.10 फीसदी और निर्दलीय को 15.20 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

पिछली बार भाजपा ने जीती थीं 40 सीटें

हरियाणा के 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो उस दौरान भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 31, जेजेपी ने 10, आईएनएलडी ने 1 और 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी थी। 2019 की तुलना में 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई गई है। सर्वे के अनुसार, 2019 में भाजपा ने जिन 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। उनमें से 2024 में भाजपा सिर्फ 13 सीटों को रिटेन करेगी और वह 17 सीटों को गंवा सकती है। यही नहीं, इस बार 10 नई सीटों पर भाजपा जीत सकती है। सर्वे में कांग्रेस को बड़ा फायदा हो रहा है। 2019 के मुकाबले 2024 में कांग्रेस पार्टी 24 सीटों को बरकरार रखेगी, जबकि सात सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस बार कांग्रेस 35 नई सीटों को अपने खाते में जोड़ सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें