Sanjay Singh Arrest LIVE: गिरफ्तारी का विरोध करेगी 'आप', संजय सिंह के परिवार से मिले केजरीवाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 4, 2023, 11:39 PM IST

Sanjay Singh Arrest: करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी और संजय सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं और गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

Sanjay Singh Arrest: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने आखिरकार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापा मारा था। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी और संजय सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं और गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। इस बीच आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि 'भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया। ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है।'

Sanjay Singh Arrest

संजय सिंह गिरफ्तार

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे संजय सिंह

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी का बयान सामने आया है। ईडी अधिकारियों ने कहा है कि संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे और घोटोले से संबंधित तथ्यों को छिपा रहे थे। उनसे पूछताछ करने के लिए यह गिरफ्तारी की गई है।

End of Feed