देश

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में दो को सजा-ए-मौत, 2019 में वारदात को दिया था अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:42 PM IST

Tripura: यह मामला 2019 का है। सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा कि 17 जून, 2019 को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में बच्ची का उसके पड़ोसियों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर से लगभग छह किलोमीटर दूर एक चाय बागान में मिला।

Image

दुष्कर्म व हत्या मामले में दो को मौत की सजा

Photo : BCCL

Tripura: त्रिपुरा की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 का है। सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा कि 17 जून, 2019 को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में बच्ची का उसके पड़ोसियों ने अपहरण कर लिया था।

सुदर्शन शर्मा के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने बाद में पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर से लगभग छह किलोमीटर दूर एक चाय बागान में मिला। पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोनों को बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या का जिम्मेदार मानते हुए आरोप पत्र दाखिल किया।

अदालत ने आरोपियों को सुनाई मौत की सजा

सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा, चार साल की कानूनी लड़ाई 30 सितंबर को समाप्त हुई जब विशेष न्यायाधीश अंगशुमन देबबर्मा ने दोनों को दोषी करार दिया। आज यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article