देश

Uttarakhand News: दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में हुए 19 हजार करोड रुपए के MoU

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 06:55 PM IST

Global Investor Summit 2023: दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किए गए एमओयू।

Image

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में हुए 19 हजार करोड रुपए के MoU

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से 19000 करोड रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिन संस्थाओं से इस अवसर पर MOU हस्ताक्षरित किए गए उनमें जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी से 15000 करोड रुपए, यथार्थ हॉस्पिटल से 800 करोड रुपए, डीएस ग्रुप से 500 करोड रुपए, डिक्सन टेक्नोलॉजीज से 250 करोड़ तथा रेडिशन ग्रुप से 1000 करोड़ , ओबरोय ग्रुप 800 करोड़ का, एस एल एम जी से 500 करोड़ रुपए का एमओयू किया गया।

एम ओ यू हस्ताक्षरित होने वाले संस्थानों में जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी, यथार्थ हॉस्पिटल चिकित्सा, ओबेरॉय ग्रुप हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट , एस एल एम जी वेलनेस, डी एस ग्रुप फूड प्रोसेसिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा रेडिएशन ग्रुप होटल तथा रिसोर्ट के क्षेत्र में निवेश करेंगे | इससे प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर सचिव मीनाक्षी सुंदरम विनय शंकर पांडे, डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा तथा एमओयू किये जाने वाले संस्थानों के प्रमुख उपस्थित थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article