Sanjay Roy Polygraph Test: गर्लफ्रेंड से मांगी न्यूड फोटो, वारदात की रात पी रखी थी शराब; पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय रॉय ने कबूले अपने काले कारनामे- सूत्र

Sanjay Roy Polygraph Test: कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने CBI के सामने अपने पॉलीग्राफ टेस्ट में कई खुलासे किए हैं। टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने सड़क पर एक अन्य के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कबूल की है।

Sanjay Roy Polygraph Test: कोलकाता रेप मर्डर केस में रोज कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई (CBI) ने आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। बताया जा रहा है आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) में कई बातें कबूली हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि अपराध से कुछ घंटे पहले वह अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया भी गया था। हालांकि, उसने सेक्स नहीं करने की बात कही। टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने सड़क पर एक अन्य के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कबूल की। संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करके उसकी न्यूड तस्वीरें भी मांगीं थी। रेड लाइट एरिया जाने के बाद दोनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आए और सुबह 4 बजे संजय अस्पताल के सेमिनार हॉल के कॉरिडोर में गया। रेप और हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त अनुपम दत्ता के घर भी गया था।

End of Feed