कोलकाता रेप केस में आरोपी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का आरोपी संजय रॉय को लेकर ये बात सामने आई कि वो अक्सर रेड लाइट एरिया में जाता था। सीबीआई और लोकल पुलिस की टीम भी यंहा जांच के लिए आई थी। इसके अलावा संजय रॉय अक्सर पुलिस वाले होने की धौंस भी देता था।
गुस्से में सेक्स वर्कर
एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी जो नार्थ कोलकाता में मौजूद है, यहां करीब 12 हजार सेक्स वर्कर्स मौजूद है। यहीं संजय रॉय अक्सर आता था। रेप की घटना सामने आने के बाद सोनागाछी की तमाम सेक्स वर्कर के अंदर भी घटना के बाद गुस्सा हैं, ये तमाम सेक्स वर्कर्स आरोपी सजंय रॉय के लिए कड़ी सजा की मांग भी कर रही हैं।
सीबीआई ने बाइक को किया जब्त
इसके अलावा आज सीबीआई आरोपी संजय की बाइक को लेकर अपने दफ्तर पहुंची। सीबीआई ने जिस बाइक को जब्त किया है, उसी बाइक से आरोपी घूमता था। वारदात वाले दिन भी आरोपी इसी बाइक से आया और इसी बाइक से वारदात के बाद वापस गया। बाइक केपी लिखा हुआ है, यानि कोलकाता पुलिस। संजय खुद को पुलिसवाला बताकर धौंस देता था।
9 अगस्त को महिला डॉक्टर की मिली थी लाश
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।
