तेलंगाना के मेडक में रिएक्टर विस्फोट, 12 लोगों की मौत , हवा में कई मीटर दूर उछलकर जा गिरे मजदूर

हैदराबाद के पाशमैलारम की औद्योगिक इलाकई में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 घायल लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Explosion in Telangana Plant: हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 12 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और 20 अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे सांगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ। इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, जो केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

blast tamilnadu

तेलंगाना में विस्फोट - प्रतीकात्मक फोटो

12 लोगों के मरने की आशंका

पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य कर्मचारियों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पतालों में ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 12 मजदूरों के घटनास्थल पर मारे जाने की आशंका है, जबकि एक घायल मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई है।

End of Feed