देश

Sambhal Violence: पुलिस ने 10 और लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 70 पर कसा शिकंजा

पुलिस ने अफरोज के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, तीन कारतूस और 15 खाली कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Image

यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी भारी हिंसा

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के पास 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने रविवार को 10 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीश चंद्र ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में तहजीब, अजहर अली, असद, दानिश, सुहैब, आलम, मोहम्मद दानिश, शाने आलम, बाकिर और मुल्ला अफरोज शामिल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों को खंगालने के बाद उन्हें पकड़ा।

एएसपी ने बताया कि अफरोज सारिक साता गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो वाहन और हथियारों की तस्करी में शामिल है। वह कथित तौर पर हंगामे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था और उसने पुलिस दल पर गोलीबारी भी की थी। गोलियां बिलाल और अयान समेत कई लोगों को लगी थीं जिन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि पिछले साल 19 नवंबर को संभल की एक अदालत ने हिंदू याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर एक याचिका के बाद शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश पारित किया था। याचिका में दावा किया गया था कि मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट बाबर ने 1526 में एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया था।

उसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद के दूसरे दौर के सर्वेक्षण के दौरान विरोध कर रहे स्थानीय लोगों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा अनेक अन्य लोग घायल हो गए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article