देश

संभल शाही जामा मस्जिद कमेटी दोबारा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है मामला

Sambhal : संभल शाही जामा मस्जिद विवाद के बीच एक बार फिर शाही जामा मस्जिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

Image

शाही जामा मस्जिद कमेटी फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sambhal : संभल की जामा मस्जिद में हर हरि मंदिर का दावा पेश किए जाने और सर्वे रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद अब इस मामले में शाही जामा मस्जिद कमेटी दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, मस्जिद की सीढ़ियों/प्रवेश द्वार के पास स्थित निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देने की मांग की गई है। अर्जी में कमेटी ने कहा है कि कोर्ट के आदेश थे कि प्रशासन शांति और सौहार्द स्थापित करने के लिए कदम उठाए लेकिन जिला प्रशासन इलाके में पुराने मंदिर और कुएं तलाशने में जुटा है। कमेटी के चेताने के बावजूद मस्जिद के पास बने कुएं में जांच की गई और प्रशासन का ये काम किसी भी तरह शांति और सौहार्द स्थापित करने का नहीं है।

5 मार्च तक के लिए टल गयी थी सुनवाई

बता दें, शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टल गयी थी। बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में इसकी सुनवाई होनी थी। मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति कोर्ट में दाखिल की थी जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 5 मार्च तय कर दी है। 19 नवंबर को हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन ने शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करते हुए सिविल कोर्ट सीनियर डिविजन में वाद दायर किया था। जिसमें हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता ने सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन, और जामा मस्जिद कमेटी समेत 6 लोगों को प्रतिवादी बनाया था। अब तक सभी प्रतिवादियों ने अपना पक्ष अदालत में प्रस्तुत कर दिया था, लेकिन जामा मस्जिद कमेटी की ओर से अभी तक कोई पक्ष नहीं रखा गया था। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही रोक लगा दी थी, जिससे जिला अदालत में सुनवाई पर अस्थायी रोक लगी थी।

सिविल कोर्ट ने 8 जनवरी को मामले की सुनवाई नियत की थी। जिसके तहत बुधवार को सुनवाई से पूर्व जामा मस्जिद कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर वार्शिप एक्ट से संबंधित रिट पिटीशन की प्रति सिविल कोर्ट में जमा की गई। जामा मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता आमिर मलिक व शकील वारसी न्यायालय पहुंचे। उन्होंने न्यायालय में यह बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने तक इस मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 5 मार्च को अगली सुनवाई की तारीख तय की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे