MVA से अलग नहीं हुई है समाजवादी पार्टी; अबू आजमी की घोषणा पर आया शरद पवार का जवाब

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में एमवीए और सपा का साथ टूट गया है या नहीं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि सपा नेता अबू आजमी के एमवीए छोड़ने की घोषणा पर शरद पवार ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विपक्षी एकता पर अडिग है। उद्धव ठाकरे के सहयोगी के बाबरी मस्जिद संबंधी पोस्ट के बाद आज ही सपा नेता ने एमवीए से बाहर निकलने का निर्णय लिया था।

Sharad Pawar on Samajwadi Party: शरद पवार ने सपा नेता अबू आजमी के एमवीए छोड़ने की घोषणा पर कहा है कि समाजवादी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विपक्षी एकता पर अडिग है। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 23 नवंबर को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ गठबंधन को मिली भारी जीत के बाद राज्य की जनता में कोई उत्साह या खुशी नहीं दिखाई दे रही।

Sharad Pawar on Samajwadi Party

शरद पवार और अखिलेश यादव।

महायुति पर शरद पवार ने कसा तीखा तंज

शरद पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे इस झटके के बाद जनता के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि सरकार अपने सभी चुनाव पूर्व वादों पर अमल करे, जिनमें ‘लाडकी बहिन’योजना के तहत महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करना शामिल है। राजनीति में दशकों का अनुभव रखने वाले पवार ने कहा, ‘‘महायुति को मिले भारी जनादेश के बाद लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।’’ पवार नीत पार्टी 288 सदस्यीय विधानसभा में केवल 10 सीट पर विजयी हुई है।

End of Feed