सलमान खान का 'राम एडिशन' घड़ी पहनना हराम, उन्हें माफी मांगनी चाहिए: मौलवी

Salman Khan: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के 'राम एडीशन' घड़ी पहनने को 'हराम' करार दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है।

Salman Khan: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के ‘राम एडीशन’ घड़ी पहनने को ‘हराम’ करार दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है। उन्होंने कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है, मैं उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में शरियत का हुक्म बताता हूं। उन्होंने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडीशन घड़ी अपने हाथों में पहन रखी है और मुसलमान होने के नाते अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है। मौलाना ने कहा कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्शियत है, लाखों की तदाद में उनके चाहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में गैर इस्लामी काम करना शरीयत के खिलाफ है। उन्हें ऐसे कामों से बचना चाहिए और गैर इस्लामी कामों पर तौबा करनी चाहिए।

Salman Khan

मौलाना ने सलमान खान के राम एडिशन घड़ी पहनने को हराम करार दिया

मौलाना ने सलमान को शरिया का सम्मान करने की दी सलाह

बरेलवी ने कहा कि अभिनेता को पश्चाताप करने इस्लामी कानून (शरिया) का सम्मान करने और उसके सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दी। ऐसी हरकतें अनुचित और निषिद्ध हैं। इसमें शामिल व्यक्ति को माफी (तोबा) मांगनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस गलती को न दोहराएं। मैं सलमान खान को इस्लामी कानून (शरिया) का सम्मान करने और उसके सिद्धांतों का पालन करने की सलाह देता हूं। मौलवी ने कहा कि राम संस्करण घड़ी पहनना और उसका प्रचार करना गैर-इस्लामी धार्मिक प्रतीकों का समर्थन करने के बराबर है, जो उनके अनुसार अस्वीकार्य है।

End of Feed