आज की ताजा खबर 29 मार्च, 2025: म्यांमार में भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत; सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 29 March 2025 Updates: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है जो विदेशी गैंगस्टर लखबीर लांडा और सत्ता नौशेरा के सहयोगियों को हथियार आपूर्ति कर रहे थे। वहीं नेपाल और भारत ने शुक्रवार को सीमा प्रबंधन और सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। पोखरा में सीमा प्रबंधन पर नेपाल-भारत संयुक्त कार्य समूह की बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की।
आज की ताजा खबर 29 मार्च, 2025: म्यांमार में भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत; सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले
यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले
भाजपा को गांधी और उनके नाम पर मनरेगा पसंद नहीं: स्टालिन
राजस्थान: तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन
PM मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल से की बात
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की। विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है।"
म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में शुक्रवार को उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे इमारतें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए। म्यांमार में कम से कम 1,002 लोगों की मौत हुई।
