सलमान खान फायरिंग केस: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है पुलिस

Salman Khan residence firing case: पुलिस ने बताया कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका जाता रहता है लेकिन उसने फेसबुक पर जिस खाते से पोस्ट करके गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी

Salman Khan residence firing case: मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर इस महीने की गई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है, जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

Salman Khan House Firing Case

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एलओसी जारी किया।

End of Feed