बृजभूषण सिंह को लेकर साक्षी मलिक और बबीता फोगाट में भिड़ंत, विस्तार में पढ़ें वार-पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2023, 07:16 PM IST

महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को लेकर साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और बबीता फोगाट (Babita Phogat) के बीच जमकर वाकयुद्ध हुआ। विस्तार से जानिए।

नई दिल्ली: साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने रविवार को पूर्व पहलवान और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता बबीता फोगाट (Babita Phogat) पर आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ उनके विरोध में उन्होंने सरकार का साथ दिया। बबीता ने इसके जवाब में दावा किया कि रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी ‘कांग्रेस की कठपुतली’ बन गई हैं। साक्षी और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने शनिवार को वीडियो पोस्ट करके कहा था कि पहलवानों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित नहीं है और यह किसी भी तरह से कांग्रेस से प्रेरित नहीं है और बबीता तथा बीजेपी के एक अन्य नेता तीरथ राणा ने शुरुआत में पहलवानों के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस से स्वीकृति लेने में मदद की थी।

Sakshi Malik and Babita Phogat, Brij Bhushan Sharan Singh

साक्षी मलिक और बबीता फोगाट (तस्वीर-फेसबुक)

रविवार को साक्षी ने शनिवार के अपने वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने बबीता और राणा पर तंज कसा था कि कैसे उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पहलवानों का इस्तेमाल करने का प्रयास किया लेकिन हास्यबोध की कमी के कारण इस तंज को समझा नहीं गया। साक्षी ने ट्वीट किया कि वीडियो (शनिवार को डाले गए) में हमने तीरथ राणा और बबीता फोगाट पर तंज कसा था कि कैसे वे अपने स्वार्थ के लिए पहलवानों को इस्तेमाल करना चाह रहे थे और कैसे पहलवानों पर जब विपदा पड़ी तो वे जाकर सरकार की गोद में बैठ गए। उन्होंने कहा कि हम मुसीबत में जरूर हैं लेकिन हास्यबोध इतना कमजोर नहीं हो जाना चाहिए कि ताकतवर को काटी चुटकी पर आप हंस भी न पाएं।

End of Feed