जैसे ही गूंजी सुंदरकांड की चौपाई रामकाज कीन्हे बिनु..., भावुक हुए पीएम मोदी

  • Reported by: हिमांशु तिवारी
  • Updated Apr 19, 2024, 09:22 PM IST

Sabke Ram: पीएम मोदी के हाथों में अनूठी कॉफी टेबल बुक 'सबके राम' पहुंची। पीएम मोदी ने आह्वान किया कि राष्ट्र की सभी प्रमुख विभूतियों और अलग-अलग देश में सभी भारतवंशियों तक सदियों के संघर्ष और सत्य की जीत की यह गाथा पहुंचे। आपको इस पुस्तक से जुड़ी खास बातें जाननी चाहिए।

PM Modi News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर और भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण गोयल ने "सबके राम" कॉफी टेबल बुक भेंट की। खास बात यह है कि इस पुस्तक को आप पढ़ भी सकते हैं और हिंदी व अंग्रेजी में सुन भी सकते हैं।

PM Modi Sabke Ram Book

'सबके राम' पुस्तक के साथ पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने किया ये आह्वान

पीएम मोदी ने आह्वान किया कि राष्ट्र की सभी प्रमुख विभूतियों और अलग-अलग देश में सभी भारतवंशियों तक सदियों के संघर्ष और सत्य की जीत की यह गाथा पहुंचे। इस पुस्तक को आप पढ़ भी सकते हैं और हिंदी व अंग्रेजी में सुन भी सकते हैं।

End of Feed