Exclusive: 'राष्ट्रीय सुरक्षा कोई फुटबॉल नहीं...' टाइम्स नाऊ से खास बातचीत में जयशंकर ने विपक्ष को जमकर लताड़ा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 2, 2023, 09:12 PM IST

S Jaishankar Exclusive Interview: टाइम्स नाऊ की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए विशेष इंटरव्यू में जयशंकर ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा एक फुटबॉल नहीं है जिसे हर तरह से राजनीति के लिए उछाला जाना चाहिए।

S Jaishankar Exclusive Interview: लद्दाख में चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों के बीच शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलकर बात की। टाइम्स नाऊ की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए विशेष इंटरव्यू में जयशंकर ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूरा विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय उस पर राजनीति करता है।

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा, बीते तीन सालों में जो कुछ भी हुआ है, जब भी हमारे डिसइंगेजमेंट से कोई नतीजा निकला है, हम संसद में गए हैं और एक बयान दिया है। उन्होंने कहा, जब सीमा पर हमारे सैनिकों की तैनाती है तब कोई भी सरकार सेना की तैनाती का ब्योरा नहीं दे सकती, जब तक आप दूसरे पक्ष की मदद नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हममें से कोई भी ऐसा नहीं करना चाहेगा।

End of Feed