'देश का हित पहले रखा, यह गर्व की बात', PAK को बेनकाब करने वाले सर्वदलीय शिष्टमंडलों की जयशंकर ने की तारीफ

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों, उनके मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने छह-सात मई की रात भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। फिर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के करीब एक दर्जन एयरबेस को तबाह कर दिया।

S Jaishankar: 'ऑपरेशन सिंदूर' और आतंकवाद पर भारतीय रुख को बताने के लिए 33 देशों की यात्रा करने वाले सात सर्वदलीय शिष्टमंडलों की प्रशंसा करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 'देश का हित सबसे पहले रखा गया है, यह उनके लिए गर्व की बात है।' बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों, उनके मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने छह-सात मई की रात भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। फिर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के करीब एक दर्जन एयरबेस को तबाह कर दिया।

jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

'विपक्षी सदस्यों ने देश हित में बात रखी'

विदेश मंत्री ने कहा कि सर्वदलीय शिष्टमंडल का हिस्सा बनकर विदेशों में गए विपक्ष के सदस्यों में उन्होंने एकता देखी। दुनिया भर में इसका एक बहुत ही अच्छा संदेश गया। विपक्षी सदस्यों ने 'राष्ट्रीय हित' में अपनी बात रखी। विदेश मंत्री ने कहा कि शिष्टमंडल के जरिए भारत दुनिया को यह संदेश देने में सफल रहा कि वह आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। आगे भारत पर यदि आतंकवादी हमले होते हैं तो उसका जवाब देने का अधिकार उसके पास है।

End of Feed