Strait of Hormuz की सुरक्षा से लेकर UNSC में सुधार तक... G7 की बैठक में एस जयशंकर ने दुनिया से क्या-क्या की अपील?

S Jaishankar France G7 Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के दौरे के दौरान जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने यूएनसीसी में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा आपूर्ति, उर्वरक और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, खासतौर पर ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया गया। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने पर भी चर्चा हुई, क्योंकि Iran द्वारा जहाजों को रोके जाने से वैश्विक तेल संकट गहरा गया है।

S Jaishankar France G7 Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच उन्होंने गुरुवार को पेरिस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जी7 एफएमएम में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर दिया।

g 7 meeting

पेरिस में आयोजित विदेश मंत्रियों की मीटिंग में एस जयशंकर ने लिया हिस्सा। s jaishankar x handle

बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक फ्रांस के अब्बाय डेस वॉक्स-डे-सेर्ने में हो रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक में ग्लोबल गवर्नेंस सुधार प्रमुख मुद्दा रहा। उन्‍होंने वैश्विक शासन में सुधार को लेकर बातचीत की। उन्‍होंने ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खादृय सुरक्षा को लेकर ग्‍लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को विशेष रूप से उठाया।

End of Feed