BRICS Summit के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी संग व्यापार से ऊर्जा सुरक्षा तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया। पुतिन के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक और ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, सीमा पार भुगतान और वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पुतिन के भारत पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को रेखांकित किया।

Vladimir Putin India Visit

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत (फोटो- MEA)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर बताया कि रूस के राष्ट्रपति का दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' पर आधारित हैं। जायसवाल ने पोस्ट में कहा कि भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गर्मजोशी से स्वागत करता है। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध बताते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया। गौरतलब है कि, इससे पहले रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव भी भारत पहुंचे थे।

End of Feed