रूस ने उठाया ट्रंप को चिढ़ाने वाला कदम, तेल खरीद पर भारत को दिया 5% डिस्काउंट का ऑफर, बोला-हमारा बाजार खुला है

रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव बनाया जाना अनुचित है। रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह भारत के लिए एक "चुनौतीपूर्ण" स्थिति है

Russia Offers 5% Discount On Oil : भारत को तेल बेचने पर रूस ने बड़ा बयान दिया है। रूस ने बुधवार को कहा कि वह भारत को तेल की अपनी आपूर्ति जारी रखेगा। वह इस तेल पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी देगा। भारत में रूस के डिप्टी ट्रेड प्रतिनिधि एवगेनिव ग्रिवा ने कहा कि 'रूस से भारत द्वारा कच्चा तेल खरीदे जाने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी, हालांकि यह बातचीत पर निर्भर करेगा।' रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

Modi and Trump

भारत पर अमेरिकी दबाव को अनुचित बताया। तस्वीर-AP

डिस्काउंट 5% तक हो सकता है-ग्रिवा

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध में उसे फंड कर रहा है। हालांकि, भारत इस दावे को खारिज करता आया है। भारत का कहना है कि सस्ती कीमत की वजह से वह रूस से तेल खरीदता आया है। ग्रिवा ने कहा कि 'राजनीतिक हालात के बावजूद भारत उतना ही तेल आगे भी खरीदता रहेगा जितना वह आयात करता आया है। जहां तक डिस्काउंट की बात है तो यह एक कारोबारी गोपनीयता है। मुझे लगता है कि डिस्काउंट की बात कारोबारियों के बीच बातचीत का मामला है फिर भी पांच प्रतिशत अधिक या कम हो सकता है।'

End of Feed