'शासक हत्यारे बन गए,भाजपा को शर्म आनी चाहिए'; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल में गरमाई सियासत, किसने क्या कहा?

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है। म

सोनारपुर में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसे लेकर भाजपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा सरकार को 'हत्यारे' की संज्ञा देते हुए कहा कि शासक हत्यारे बन चुके हैं। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि अंडे फेंकने और मारपीट की घटना में भाजपा का कोई हाथ नहीं है।

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई सियासत।

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई सियासत।

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है। ममता बनर्जी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ’एक्स’ पर कहा कि शासक हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। कथित हमले का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई।

End of Feed