dance in Ujjain Mahakal Mandir: आज के दौर में सोशल मीडिया को लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ती ही जा रही है और खासतौर पर रील (Reel) बनाने को लेकर ये जोश कुछ ज्यादा ही नजर आता है, ऐसा ही एक मामला लोगों की आस्था के प्रतीक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Mandir) में देखने में सामने आया है।
महाकाल मंदिर परिसर में वीडियो रील बनाने को लेकर विवाद
उज्जैन के Mahakal Mandir परिसर में वीडियो रील बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, दरअसल यहां एक लड़की ने मंदिर परिसर में डांस करते हुए रील बनाई थी, जिसे लेकर विरोध हो रहा है। इस मामले पर मंदिर के पुजारी और हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है वहीं कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवती नगाड़ा संग ढोल बाजे गाने पर डांस करती दिख रही है, वहीं एक युवती गर्भ गृह में शिवलिंग पर जल चढ़ा रही है और उसमें बॉलीवुड फिल्म की चंद लाइन एड की हैं।
Mahakal Mandir में Dance पर बवाल, #Hindu संगठन आग बबूला!सब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat👉… t.co/m3kFWAY220
— ANI (@ANI) Oct 18, 2022
वहीं ये मामला सामने आने पर यहां का माहौल गर्मा गया है और महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे लेकर विरोध जताया है और कहा कि इस तरह के वीडियो से मंदिर की छवि धूमिल होती है वहीं कलेक्टर व मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि मेरे संज्ञान में आया है वीडियो का परीक्षण कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
