मोहन भागवत ने लॉन्च किया सामवेद का पहला उर्दू अनुवाद, ट्रांसलेटर बोले- 'औरंगजेब हार गया, मोदी जीत गए'

  • Written by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 17, 2023, 05:27 PM IST

सामवेद का उर्दू अनुवाद करने वाले इकबाल दुर्रानी का कहना है कि 400 साल पहले दारा शिकोह ने वेदों का अनुवाद करना चाहा था, लेकिन औरंगजेब ने उन्हें मरवा दिया था। आज पीएम मोदी के राज में मैंने उनका सपना पूरा किया है।

Samveda Urdu translation: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अब देश में गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने और भारतीय परंपराओं के विस्तार में जुट गया है। इसी की तहत शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली के लाल किला परिसर में चारों वेदों में से एक 'सामवेद' का उर्दू अनुवाद लॉन्च किया। यह किसी वेद का अब तक का पहला उर्दू अनुवाद है।

Mohan-Bhagwat

मोहन भागवत ने लॉन्च किया सामवेद का पहला उर्दू अनुवाद

सामवेद का उर्दू में अनुवाद फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी ने किया है। उन्होंने कहा, 'औरंगजेब हार गया और मोदी जीत गए।' दुर्रानी ने आगे कहा, दारा शिकोह ने उपनिषदों का उर्दू में अनुवाद किया और वह वेदों का अनुवाद करना चाहता था, लेकिन औरंगजेब ने उसे मरवा दिया। 400 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वो सपना मैंने पूरा किया है।

End of Feed