अगले साल आबादी मे चीन को पीछे छोड़ देगा भारत ! जनसंख्या पर भागवत के बयान के बीच जानें हकीकत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:31 PM IST

RSS Chief Mohan Bhagwat On Population: जनसंख्या नियंत्रण एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर राजनीति शुरू होना लाजिमी है। लेकिन एक हकीकत यह भी है कि अगले साल यानी 2023 में हम जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएंगे। और एक देश के रूप में हम बूढ़े हो रहे हैं। यानी हमारे यहां युवा की आबादी कम हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ से ज्यादा होगी। जबकि चीन की आबादी घटकर 131 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।
  • भागवत ने कहा है कि जब पंथ के आधार पर असंतुलन बढ़ता है तो उसका असर नए देशों के गठन के रूप में दिखता है।
  • पिछले 20 साल में सभी धर्मों के लोगों में प्रजनन दर घटी है। अभी भी सबसे ज्यादा प्रजनन दर मुस्लिम समुदाय में है।

RSS Chief Mohan Bhagwat On Population: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के दशहरे के मौके पर जनसंख्या पर दिया गया बयान चर्चा में हैं। उन्होंने इस मौके पर भारत के लिए एक समग्र जनसंख्या नीति को जरूरी बताया है। जिसमें उनका आशय ऐसी नीति से है जो सभी धर्मों, संपद्रायों पर समान रूप से लागू हो। जिसमें धर्म आधारित जनसंख्या के 'असंतुलन' का मामला नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके बयान के आने के बाद से ही उस प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।

AIMIM के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब हिदू और मुसलमान का डीएनए एक ही है तो फिर इसमें असंतुलन की बात कहां से आई। वहीं भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दे दिया है, उन्होंने कहा है कि बुधवार को विजयदशमी पर राजपूत उत्थान सभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में कहा कि जिस तरह से एक वर्ग विशेष की आबादी बढ़ रही है, सिर कलम करने की बात हो रही है, इन सबको समाप्त करने के लिए सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

End of Feed