BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उतारे 3 उम्मीदवार, पूर्व NCW प्रमुख रेखा शर्मा भी मैदान में

निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

RS bypolls: भारतीय जनता पार्टी ने 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इसमें कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।

BJP candidates

राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार

20 दिसंबर को उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था।

End of Feed