RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पिछले 12 वित्तीय वर्षों (2014-15 से 2025-26) के दौरान मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और साजो-सामान पर कुल ₹547.68 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की जा चुकी है।

Union Ministers Delhi Homes Repair- राजधानी दिल्ली के लुटियंस बंगलो जोन में स्थित केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी आवासों के रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण पर वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़ खर्च किए गए। यह आंकड़ा वर्ष 2014-15 में खर्च किए गए ₹27.47 करोड़ से तीन गुना से भी अधिक है। समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सूचना का अधिकार (RTI) याचिका के जवाब से यह खुलासा हुआ है। इन आवासों के रख-रखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पिछले 12 वित्तीय वर्षों (2014-15 से 2025-26) के दौरान मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और साजो-सामान पर कुल ₹547.68 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की जा चुकी है।

Lutiyen zone bunglow

RTI से खुलासा- मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत पर करोड़ों खर्च

वर्ष-दर-वर्ष खर्च का पूरा ब्योरा (2014-15 से 2025-26): RTI से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 सालों में मंत्रियों के सरकारी बंगलों पर हुआ सालाना खर्च इस प्रकार है:

End of Feed