रोजगार मेला 2.0: 'युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत', 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप बोले PM- यह अभियान चलता रहेगा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 06:18 PM IST

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘‘कर्मयोगी प्रारंभ’’ की भी शुरुआत की। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नयी भूमिका में आसानी से ढल जाने में मदद करेंगी।

युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘‘रोजगार मेला’’ के तहत मंगलवार को 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का यह अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा।

pm narendra modi

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को रोजगार मेला में अपने अप्वॉइंटमेंट लेटर पाने के बाद पीएम मोदी के कटआउट के साथ फोट खिंचाते नए अप्वॉइंटी। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘‘रोजगार मेला’’ की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।

End of Feed